Breaking News

सत्‍यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल, गाजीपुर में भारत रत्‍न डॉ. लालबहादुर शास्‍त्री के पुण्‍यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

गाज़ीपुर जनपद के बोरसिया स्थित सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न डॉ. लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सानंद सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, उनके आदर्शों, सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।डॉ. सानंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ. शास्त्री जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश की आत्मा को मजबूत करता है। विद्यार्थियों को उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।”कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।विद्यालय परिवार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …