Breaking News

गाजीपुर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का नया अध्याय, Jaiswal TVS में 13 जनवरी को लॉन्च होगा TVS Orbiter

गाजीपुर। TVS मोटर कंपनी के अधिकृत डीलर Jaiswal TVS, महाराजगंज, गाजीपुर द्वारा TVS का बिल्कुल नया और अत्याधुनिक Electric Two-Wheeler – TVS Orbiter आगामी 13 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे लॉन्च किया जाएगा।TVS Orbiter को खासतौर पर शहरी और लंबी दूरी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सबसे बड़ी खासियत इसकी 158 किलोमीटर IDC रेंज, क्रूज़ कंट्रोल (इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पहली बार), 34 लीटर का विशाल बूट स्पेस तथा 14-इंच का सेगमेंट का सबसे बड़ा एलॉय व्हील है।Jaiswal TVS के अनुसार, TVS Orbiter आने वाले समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नया मानक स्थापित करेगा और गाजीपुर जैसे शहरों में ई-मोबिलिटी को और मजबूत बनाएगा।लॉन्च कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को वाहन की लाइव अनवीलिंग, टेस्ट राइड तथा लॉन्च डे स्पेशल ऑफर्स और गिफ्ट्स का लाभ मिलेगा। साथ ही पुराने ग्राहकों के लिए विशेष सरप्राइज भी रखा गया है।यह भव्य लॉन्च कार्यक्रम Jaiswal TVS शोरूम, महाराजगंज, गाजीपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहक, TVS प्रेमी एवं शहर के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …