Breaking News

गाजीपुर: सीनियर महिला स्‍टेट चैम्पियनशीप का हुआ शुभारंभ, 16 जनपदो की टीमे ले रही है भाग

गाजीपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में 52 वीं सिनियर महिला स्टेट चैम्पियनशिप सुपर लीग प्रतियोगिता  का शुभारंभ नोनहरा -बरतर  गाजीपुर में प्रथम मैच  मिर्जापुर  और  मऊ के बीच हुआ  जिसमे स्कोर मिर्जापुर  22 और  मऊ 37  रहा , दूसरा मैच  गाजीपुर और  अलीगढ के बीच हुआ जोश-उत्साह काटे का हरा जिसमे गाजीपुर – 35 तथा अलीगढ  – 32 गाजीपुर  3 अंको से विजयी रही , तृतीय मैच  वाराणासी – 44 और  गौतमबुद्धनगर – 16  जिसमें वाराणासी  बङे स्कोर  से विजयी रही , चौथा मैच  गोरखपुर और  जौनपुर के बीच  हुआ  जिसमें जौनपुर  47 और  गोरखपुर  27  रहा । पांचवा मैच  बागपत और  मऊ के बीच  रहा जिसमें बागपत  -26 तथा मऊ 26  रहा । अंतिम  मैच  मथुरा और  जौनपुर  के बीच  हुआ  जिसमे  मथुरा 33  तथा जौनपुर  30 रहा! इस प्रतियोगिता में कुल प्रदेश की 16 टीम प्रतिभाग कर रही  जो अलग – अलग जोन  से है  , जिसमे  मुजफ्फरनगर  , शामली  , उत्तर प्रदेश पुलिस  , आज़मगढ़  , लखनऊ   , मेरठ  , वाराणसी,  अलीगढ,  गाजीपुर  , गोरखपुर,  जौनपुर  , बागपत,  मथुरा , मऊ   मिर्जापुर  , गौतमबुद्धनगर,  है ।इससे पूर्व  प्रतियोगिता का विधिवत रूप से उद्घाटन  पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश  सिंह  विशिष्ट अतिथि  विधायक  सुबैह  उर्फ  मन्नु अंसारी , विधायक ङा   विरेन्द्र यादव  एवं  विधान परिषद सदस्य  आशुतोष  सिन्हा , राजेश कुशवाहा  राष्ट्रीय सचिव समाजअपनी शानदार उपस्थित  दर्ज कर  किया , इस अवसर पर  माननीय  ओम प्रकाश सिंह जी ने कहा कि आज  का खेल आधुनिक सुविधाओं का हो गया लेकिन   गांव में महिलाओ का यह आयोजन  प्रतिभाग  निखारने का सबसे बङा कार्यक्रम  है , कबङङी  उम्मीद  है  खेल  है जहां गवई  भावनाओ समुद्र मंथन है , यही से प्रतिभाये अपनी पहचान  बनाती है । उत्तर प्रदेश कबङङी एसोसिएशन महासचिव  राजेश सिंह  , पर्यवेक्षक के रूप में रहे  यही से राष्ट्रीय  टीम के लिए  चयन होना है । प्रतियोगिता का   समापन  दिनांक  14 जनवरी को!

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …