Breaking News

गाजीपुर: डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के नववर्ष कैलेंडर का सीओ मुहम्‍मदाबाद ने किया लोकार्पण, 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के ज्ञान परिसर में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तुलसीदास रचित सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन सम्पन्न हुआ. सुंदरकांड पाठ और आरती के पश्चात डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के निदेशक हर्ष राय की उपस्थिति में मोहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय ने डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के नए शैक्षिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ करते हुए नए कैलेंडर का अनावरण किया। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ और वर्ष 2026 के नए कैलेंडर का अनावरण करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने कहा कि डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर परिसर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर का शैक्षिक योगदान सूर्य के प्रकाश पर्व की तरह नवोदित है. मकर संक्रांति पर सूर्य से समाज अपने व्यक्तित्व में, अपनी जीवन शैली में, अपनी सोच में और अपने आत्मविश्वास को स्पष्टता देकर उसे सूर्य की तरह प्रकाश देने का संकल्प लेता है. उन्होंने कहा कि डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर अपनी शैक्षिक परम्परा से सूर्य की तरह निरंतर गतिमान है और अपने कर्तव्यों का यथासंभव निर्वहन कर रहा है। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के निदेशक हर्ष राय ने खिचड़ी भोज में उपस्थित समस्त अतिथियों, जनसमाज अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन हमारे लिए सामाजिक समरसता के प्रतीक और मूल्यों को सूर्य की तरह ऊर्जा देता है. उन्होंने कहा कि हम डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के शैक्षिक उद्देश्यों को प्रतिदिन उदीयमान सूर्य की तरह छात्र-छात्राओं के आकांक्षाओं को आकार देने हेतु संकल्पबद्ध हैं. हमारे विद्यालय के नव शैक्षिक सत्र के प्रवेश प्रक्रिया का आरम्भ और कैलेंडर इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि हम अभिभावक समाज की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की योजनाओं पर निरंतर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर सत्यनारायण राय, मनन जी वर्मा, जनार्दन राय, मनोज सिंह, जज यादव,प्रवीण वर्मा, अवनीश राय, मनीष राय, संतोष यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …