गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला के अंतर्गत आज सुपर लीग का दूसरा मैच सीपीसी-येल्लो और मवेरिक्स के बीच खेला गया| आज के सुपर लीग का दूसरे मैच मैच में मवेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया| पहले बल्लेबाजी करते हुए मवेरिक्स की टीम ने ज्योति आदित्य पाण्डेय के 82 तथा यश यादव के ७२ रनों की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 223 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया| सीपीसी-येल्लो के तरफ से अभिषेक यादव ने सर्वाधिक ३ एवं कप्तान अश्वनी राय, महतिम यादव व सक्षम यादव ने 2-2 विकेट लिया| मैच के दूसरी पारी में 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी सीपीसी-येल्लो की टीम मैच के 27वें ओवर की चौथी गेंद पर 147 रन बनाकर आल आउट हो गई| सीपीसी – येल्लो के तरफ सक्षम यादव ने 43 व आदर्श राय के 31 रन बनाया| मवेरिक्स के तरफ से अमन वर्मा, प्रशांत राय व यश यादव ने सर्वाधिक 3-3 तथा कप्तान शशांक ने एक विकेट लिया| आज के मैच में स्मृति राय एवं सौरभ ने अंपायर तथा शिखर, मनीष और तनय ने स्कोरर की भूमिका निभाई| श्रृंखला का तीसरा सुपर लीग मैच कल 17 जनवरी को सीपीसी-येल्लो और सीपीसी-ब्लू के बीच खेला जायेगा|
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….