Breaking News

राष्‍ट्रीय महिला कबड्डी चैम्‍पियनशिप के लिए गाजीपुर की दो खिलाड़ी सोनाली चौहान और अंकिता यादव का हुआ चयन

गाजीपुर। बरतर में आयोजित 52 वीं सिनियर महिला स्टेट चैम्पियनशिप सुपर लीग प्रतियोगिता  में गाजीपुर  की टीम  ने शानदार प्रदर्शन  किया और बहुत  वर्षो के बाद तीसरे स्थान पर  रही , यही से राष्ट्रीय महिला कबङङी  चैम्पियनशिप तेलंगाना राज्य के गाची बोवली इंडोर  स्टेडियम  में प्रतिभाग के लिए  खिलाडियों का चयन किया गया है जिसमें गाजीपुर की दो खिलाडियों का चयन किया गया जो  सोनाली चौहान पुत्री खुब सिंह  चौहान  कासिमाबाद और  अंकिता यादव पुत्री राम जी सिंह यादव  रोहिली  है। चयन का श्रेय माता – पिता के साथ जिला प्रशिक्षक छोटे लाल यादव  का है जिन्हों इन बच्चियों के प्रतिभा  को निखारने का काम किया । ये दोनो खिलाडी प्रशिक्षण कैम्प लालपुर स्टेडियम वाराणसी पहुंच गई है । इनके चयन  पर  जिला कबङङी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह यादव  ने प्रशंसा और खुशी व्यक्त किया और कहा भविष्य में ऐसे आयोजन होते रहेंगे  जिससे खिलाडियों को प्रतिभाग का अवसर  मिलेगा ।एसोसिएशन के पदाधिकारियों उत्तर प्रदेश कबङङी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम , अंजनी सिंह  , दिनेश सिंह,  अमरनाथ यादव,  अजय कुमार  आदि ने शानदार उपलब्धि के लिए पर्यवेक्षक का सराहनीय कदम है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: फल संरक्षण केंद्र ने ग्रामीण युवाओं को वितरित किया प्रशिक्षण किट बैग

गाजीपुर। फल संरक्षण केंद्र के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सोनौली न्याय देवकली में आयोजित दो …