Breaking News

गाजीपुर: गणतंत्र दिवस पर 10 किमी साइकिल रेस का होगा आयोजन

गाजीपुर। अरविन्द यादव क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर ने बताया कि 26 जनवरी 2026 गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर बालक/बालिकाओ की 10 किमी0 साइकिल रेस का आयोजन प्रातः 07.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया जाना सुनिश्चित हुआ है यह रेस नेहरु स्टेडियम गेट से प्रारम्भ होकर पी0जी0कालेज चौराहा, पुलिस लाईन गेट होते हुए महराजगंज तिराहा से होकर पुनः वापस उसी रास्ते होते हुए स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी, इच्छुक बालक/बालिकाये अपनी प्रविष्टि दिनांक 26-01-2026 को प्रातः 6.30 बजे तक दे सकते है प्रवेश निःशुल्क रहेगा ।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान, पीजी कालेज के प्राचार्य एवं काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार ने किया मतदान

गाजीपुर। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के …