Breaking News

मऊ: धूप सेंक रहे चार लोगो को अनियंत्रित कार ने रौंदा, मां-बेटी की मौत, दो घायल

मऊ। सरायलखंसी थाना के बाबा के पूरा ताजोपुर के पास सोमवार की दोपहर को घर के बाहर धूप में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को अनियंत्रित कार से रौंद दिया। परिजन सभी को आननफानन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान मां और बेटी की मौत हो गई। सांस और बहन के लड़के को भर्ती कर उपचार किया गया। घटना के बाद गांव निवासी कार चालक मौके से भाग गया। कार में सवार दूसरे युवक ने गांव निवासी दूसरे चालक की मदद ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कार के साथ भाग गया। जानकारी के मुताबिक, सरायलखंसी थाना के ताजोपुर के बाबू का पूरा मौजा में रीता देवी (50) और उसकी बेटी गोल्डी राजभर (24) अपने सास मुखिया राजभर (70) और बहन के लड़के शिवम राजभर (25) के साथ घर के बाहर धूप में बैठी थी। उसी दौरान गांव निवासी सचिन अपने किसी रिश्तेदार के घर मकर संक्रांति पर्व के लिए खिचड़ी लेकर जा रहा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कार चालक राजन ने जानबूझकर गाड़ी को घर के सामने घूमा दिया और तेज गति की कार ने सभी को बुरी तरह रौंद दिया। घटना के बाद कार चालक कुछ दूरी पर वाहन को खड़ा कर भाग गया। खिचड़ी लेकर जा रहे सचिन ने गांव निवासी झिन्नक की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आया। चिकित्सकों ने रीता देवी (50) को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान बेटी गोल्डी राजभर (24) की मौत हो गई। परिजनों ने चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया। मऊ। घटना के बाद जिला अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि लड़की के मामले में कई साल पहले विवाद हुआ था।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …