गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक सुहासिनी स्थित संस्था के सभागार में संपन्न हुई| बैठक की अध्यक्षता गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने की| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आगामी 20 फरवरी 2026 से कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 का आयोजन किया जायेगा| इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 08 टीमें प्रतिभाग करेंगी| सभी मैच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निर्धारित मानक व दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए 25-25 ओवेरों का होगा| उन्होंने बताया आठ टीमों में गाजीपुर की दो तथा बलिया, जौनपुर आजमगढ़, देवरिया, मऊ एवं वाराणसी की एक-एक टीम प्रतिभाग करेंगी| उन्होंने बताया कि कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 का फाइनल मैच 28 फरवरी 2026 को खेला जायेगा| फाइनल से पूर्व के सभी मैच सफ़ेद ड्रेस में लाल गेंद से खेले जायेंगे | फाइनल मैच रंगीन जर्सी तथा सफ़ेद बाल से खेला जायेगा, जिसकी आपूर्ति कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह चैंपियंस कप 2026 के आयोजन समिति द्वारा किया जायेगा| उन्होंने बताया कि विजेता तथा उप-विजेता टीम को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी| उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य व गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप कप प्रतियोगिता में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को अवसर प्रदान किया जायेगा जिन्होंने आगामी सत्र 2026-27 हेतु यू.पी.सी.ए. के आधिकारिक पोर्टल पर ट्रायल हेतु अपना पंजीकरण कराया है| अपंजीकृत खिलाड़ियों को मैच में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं होगी|
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….