Breaking News

गाजीपुर: सीनियर कुश्‍ती प्रतियोगिता के लिए 22 जनवरी को होगा पहलवानों का ट्रायल

गाजीपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि पुरुष सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से 28 से 30 जनवरी 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मुरादाबाद में आयोजित किया जा रहा है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 22-01-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ है, इच्छुक सीनियर वर्ग के पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि दिनांक 22-01-2026 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा। इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 2008 से पहले की होनी चाहिए आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र साथ में लेकर भाग ले सकते हैं। पुरुषों का फ्रीस्टाइल वजन इस प्रकार-57 किलो 61 किलो 65 किलो 70 किलो 74 किलो 79 किलो 86 किलो 92 किलो 97 किलो 125 किलो तक, ग्रीको रोमन वजन इस प्रकार-55 किलो 60 किलो 63 किलो 67 किलो 72 किलो 77 किलो 82 किलो 87 किलो 97 किलो 130 किलो तक।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …