Breaking News

बलिया: ओवरब्रिज निर्माण के दौरान सरिया का स्‍ट्रक्‍चर गिरा, चार मजदूर गंभीर रुप से घायल

बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना गांव के निजी स्कूल के पास एनएच-727बी पर बड़ा हादसा हुआ। यहां ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बुधवार को सरिया का स्ट्रक्चर गिर गया। हादसे में चार मजदूर मलबे में दबकर बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहार निवासी इस्माइल (26), अमीर अंसारी (42), नूर मोहम्मद (40) और अब्दुल्लाह (20) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि ओवरब्रिज के पिलर निर्माण के दौरान सरिया का स्ट्रक्चर गिरने से मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …