Breaking News

गाजीपुर: जीवन रक्षक फाउंडेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में 300 रक्तदाता सम्मानित, अमन जायसवाल को मिला जीवन रक्षक सम्मान

गाज़ीपुर। जीवन रक्षक फाउंडेशन, गाज़ीपुर के तत्वावधान में शहनाई पैलेस, बंधवा (गाज़ीपुर) में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद गाज़ीपुर के 300 सक्रिय रक्तदाताओं को उनके मानव सेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नंदगंज निवासी युवा समाजसेवी अमन जायसवाल को निरंतर रक्तदान और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जीवन रक्षक सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाकर अमन जायसवाल ने कहा कि वे नियमित रूप से रक्तदान करते हैं और उनका ब्लड ग्रुप O नेगेटिव है, जो कि दुनिया की केवल लगभग 7 प्रतिशत जनसंख्या में पाया जाता है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा, “मेरे रक्तदान से अगर किसी जरूरतमंद की जान बच जाती है, तो वही मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और पूंजी है।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। अध्यक्ष मनीष कुमार पाल ने रक्तदाताओं को समाज का सच्चा नायक बताते हुए कहा कि ऐसे लोग विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता की मिसाल पेश करते हैं। वहीं फाउंडेशन की सचिव उरज फात्मा ने कहा कि जीवन रक्षक फाउंडेशन लगातार रक्तदान जागरूकता अभियान चलाकर ज़रूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाने का कार्य कर रही है, जिससे कई ज़िंदगियाँ बचाई जा चुकी हैं। सम्मान समारोह में फाउंडेशन के कई पदाधिकारी, सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मानव सेवा के इस अभियान को और व्यापक रूप देने का संकल्प लिया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …