Breaking News

बलिया: ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्‍कर, गाजीपुर निवासी चालक की मौत, दो घायल

बलिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित शिवम आइडियल स्कूल के सामने मंगलवार की सुबह कोहरे के बीच ट्रक व ट्रेलर में टक्कर हो गई। ट्रक चालक रामधनी बिंद की मौके पर मौत हो गई, ट्रेलर के चालक व खलासी घायल हो गए। सूचना पर  पहुंचे चांददियर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र ने टीम के साथ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा इलाज को पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा। दोनों वाहनों की टक्कर से आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने हाइवा मंगाकर दोनों ट्रकों को हटाकर आवागमन चालू कराया। गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी रामधनी बिंद (48) चावल लोडकर बिहार के लिए जा रहे थे। अभी मांझी मार्ग पर स्थित शिवम आइडियल स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि कोहरे के कारण मोरंग लदे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रेलर बिहार से आ रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर में ट्रक चालक रामधनी बिंद की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने केबिन तोड़कर किसी तरह चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरमुत्ता रतसड़ निवासी ट्रेलर चालक कमलेश यादव (26) व खलासी बारी रतसड़ निवासी अर्जुन यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …