Breaking News

गाजीपुर: युवती को शादी का झांसा देकर दूसरे सम्‍प्रदाय के युवक ने बनाया शारीरिक संबंध, वीडियो किया वायरल

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मुहल्ला निवासी करीब 18 वर्षीया एक हिन्दू युवती को शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और युवती को मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मेडिकल कराने और 164 का बयान दर्ज करने के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़िता की मां ने तहरीर में उल्लेख किया है कि आरोपी युवक शानू पुत्र मुहम्मद अली ने उसकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक शादी का झांसा देकर काफी समय से उसकी अस्मत लूटता रहा। पीड़िता की मां ने सोमवार की रात थाने पहुंचकर तहरीर दिया। एसओ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि 69, 351 (2), 506 के तहत केस पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लेने और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …