Breaking News

गाजीपुर: बैडमिंटन टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में आदिल फरहान और आमिर अफ़ज़ल की जोड़ी बनी चैंपियन

गाज़ीपुर। ज़हूराबाद क्षेत्र के अलावलपुर में स्थानीय खेल मैदान पर 25 जनवरी से आयोजित भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ सम्पन्न हुआ। कुल 16 टीमों के बीच चले इस कड़े संघर्ष के फाइनल मैच में आदिल फरहान और आमिर अफ़ज़ल की जोड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से खिताब पर कब्जा जमाया। आदिल और आमिर की जोड़ी ने 2 सेटों के मैच को कड़ी टक्कर में 21- 18और 21- 12 के मुकाबले फ़ाइनल मैच में कामयाबी हासिल की। फाइनल मुकाबले में आदिल फरहान के क्लासिकल प्लेसिंग्स और जबरदस्त शॉट्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आमिर अफ़ज़ल ने अपने साथी प्लेयर से पूरे खेल के दौरान तारतम्य बनाए रखा। मुख्य अतिथि अनिल यादव ने विजेता जोड़ी, आदिल फरहान और आमिर अफ़ज़ल को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं, खेल प्रेमी अमीर हमज़ा ने उपविजेता टीम फैज़ और तफ़सीर को ट्रॉफी देकर उनके खेल की सराहना की। पूरे टूर्नामेंट में अपने जादुई खेल के लिए आदिल फरहान को महिमा यादव द्वारा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया जबकि फाइनल मैच में उत्कृष्ट योगदान के लिए आमिर अफ़ज़ल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। श्रीराम फाइनेंस कम्पनी की ओर से खेल भावना और बेहतरीन कौशल के लिए आदिल फ़रहान, आमिर अफ़ज़ल, दानिश खां और शादान को विशेष अवार्ड दिए गए। इस फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य रूप से इमामुद्दीन खां,फैसल खां (सभासद), मानू हयात खां, नौशाद अंसारी, मोनू खां इत्यादि लोग मौजूद रहे। इनके अलावा आयोजक कमेटी के सदस्य, भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पत्रकार गण और खेल प्रेमी इस ऐतिहासिक जीत के गवाह बने। आयोजक समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …