गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर, गाजीपुर में कक्षा 10 के छात्रों के लिए सफल ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य महेश मिश्रा ने वर्ष 2026 से दो बोर्ड परीक्षा सिस्टम के बारे में बताया, जिससे छात्रों को नए परीक्षा पैटर्न के बारे में स्पष्टता और आत्मविश्वास मिला। उन्होंने बताया पहले चरण की परीक्षा फरवरी और दूसरे चरण की मई में आयोजित होगी, पहले चरण की परीक्षा अनिवार्य होगी जबकि दूसरा चरण वैकल्पिक होगा ।यह व्यवस्था खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो पहली बार में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होते हैं। पहले चरण की परीक्षा का परिणाम अप्रैल में जारी किया जाएगा जबकि दूसरे चरण का परिणाम जून में जारी किया जाएगा।छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिल सकेगा। नई परीक्षा प्रणाली से छात्रों पर बोझ कम होगा, लचीलापन मिलेगा और तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा मिलेगा।यह योग्यता-आधारित आकलन की दिशा में एक ऐतिहासिक बदलाव है जो रटने की तुलना में समझ को महत्व देता है।यह व्यवस्था खासतौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जो पहली बार में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होते हैं।यह योग्यता-आधारित आकलन की दिशा में एक ऐतिहासिक बदलाव है जो रटने की तुलना में समझ को महत्व देता है।जिससे छात्रों को नए परीक्षा पैटर्न के बारे में स्पष्टता और आत्मविश्वास मिला।सेशन के आखिर में, प्री-बोर्ड परीक्षा में टॉप पोजीशन हासिल करने वाले छात्रों को लालसा ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन/मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार यादव ने टॉप रैंकर हर्ष मौर्य, अभि श्री यादव,कृतिका कुशवाहा,अभिनव श्रीवास्तव, सौम्या मिश्रा, मरियम फातिमा, दिव्यांशी मिश्रा को सम्मानित किए साथ ही उन्होंने यह प्रोग्राम छात्रों के लिए बहुत जानकारीपूर्ण, प्रेरणादायक और फायदेमंद बताया क्योंकि वे अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम में अपने सभी छात्रों को आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दिए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….