Breaking News

भितरी बाजार में जलजमाव से जनता व व्यापारी परेशान,डीएलएड मोर्चा के नेतृत्व में ज्ञापन, BDO ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। भितरी बाजार में नाली न होने से कीचङ युक्त जल हमेशा सङक पर जमा होता रहता हॆ। जलजमाव से पूरे कस्बे के लोग परेशान हॆ।एक तरफ  जहां व्यापार प्रभावित होता है तो दूसरी तरफ  स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर जन समस्याओं को लेकर डीएलएड मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशु यादव के नेतृत्व में ब्लॉक देवकली के खंड विकास अधिकारी (BDO) संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगो को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सैदपुर विधान सभा के विधायक अंकित भारती व सासंद अफजाल अंसारी ने चुनाव जीतने के बाद समस्याओं पर ध्यान नही दिया।वर्षा के दिनो में स्थिति काफी भयावह हो जाती हॆ।सङके लबालब पानी से भर जाता हॆ।इन समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी,डीडीओं,उपजिलाधिकारी ,देवकली ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन व पत्र भेज कर अवगत करा दिया गया हॆ परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही किया गया।साथ मे संजय कुमार, अच्छेलाल प्रधान, कक्कू यादव, राकेश, क्षितिज सहित अनेक लोग मॊजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …