Breaking News

गाजीपुर: स्‍व. गुलाब चंद्र मेमोरियल राज्‍य स्तरीय आमंत्रण महिला हाकी प्रतियोगिता 8 फरवरी से शुरु, पद्म श्री धनराज पिल्‍ले करेंगे उद्घाटन  

गाजीपुर। नेहरू स्‍पार्ट्स स्‍टेडियम में 8 से 12 फरवरी तक स्‍व. गुलाब चंद्र मेमोरियल राज्‍य स्तरीय आमंत्रण महिला हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक अंबुज हाकी सोसायटी गाजीपुर के अध्‍यक्ष अंबुज श्रीवास्‍तव ने दी है। उन्‍होने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्म श्री और राजीव रत्‍न से सम्‍मानित ओलंपियन धनराज पिल्‍ले और जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह करेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमे एनसीआर प्रयागराज, अयोध्‍या स्‍पोर्ट्स हास्‍टल, गोरखपुर स्‍पोर्ट्स कालेज, प्रयागराज अंबेडकर क्‍लब, साई लखनऊ व यूपी पुलिस की महिला टीम भाग लेंगी। उन्‍होने बताया कि महिलाओं में हाकी की जागरुकता को लेकर यह प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। इसमे लीग मैच और अंको के आधार पर फाइनल में टीमे जायेंगी। इस अवसर पर दिनेश यादव, जिला सहायक अधिवक्‍ता नीरज श्रीवास्‍तव, पप्‍पू आदि लोग उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: गोपीनाथ पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कॉलेज बहादुरगंज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ …