गाज़ीपुर। पहला मैच: मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी, करमपुर ने बीएचयू वाराणसी को 4–2 से हराया। अकादमी की ओर से पंकज यादव (18’), निरज यादव (23’, 40’) और कैलाश (29’) ने गोल किए। बीएचयू के लिए मोहान गोंड (50’) और सूरज यादव (57’) ने गोल दागे।दूसरा मैच: यूपी पुलिस ने स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी को 2–1 से पराजित किया। यूपी पुलिस की तरफ से अमित यादव (4’) और सुल्तान मोहम्मद (26’) ने गोल किए, जबकि झांसी के लिए पवन यादव (57’) ने एक गोल किया।तीसरा मैच: एनसीओई लखनऊ ने शानदार खेल दिखाते हुए एनसीओई सोनीपत को 5–0 से हराया। लखनऊ की ओर से राहुल यादव (7’, 38’), विकास उपाध्याय (33’), उज्ज्वल पाल (52’ PC) और ऋतेश पांडे (54’ PC) ने गोल किए। मेघबरन सिंह स्टेडियम, करमपुर, गाजीपुर में आयोजित 29वीं अखिल भारतीय स्व. मेघबरन सिंह ठाकुर–स्व. तेज बहादुर सिंह स्मृति (पुरुष) हॉकी प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत NCOE सोनीपत बनाम NCOE लखनऊ के मुकाबले के अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, वाराणसी विमला सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….