Breaking News

वाराणसी: होटल में भाई-बहन ने जहर खाकर की आत्‍महत्‍या

वाराणसी। जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी के पास एक होटल में महिला समेत दो लोगों ने विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या कर ली। दोनों भाई- बहन बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों आठ फरवरी को काशी आए थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी चेतगंज, प्रभारी निरीक्षक सिगरा और रोडवेज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई जा रही है। दोनों हैदराबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की जानकारी मिली है।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …