Breaking News

वाराणसी: गंगा नहा रहे युवक की डूबने से मौत

वाराणसी। जिले में थाना भेलूपुर क्षेत्र अंतर्गत केदार घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद साथ में मौजूद परिजनों में चीख- पुकार मच गई। मृतक की पहचान आयुष कुमार (18) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार आयुष हाल ही में पायलट की ट्रेनिंग करके लौटा था। आयुष मूल रूप से बैंक कॉलोनी गोविंदपुर जिला धनबाद झारखंड का निवासी था। अपनी मां, नाना और नानी के साथ वाराणसी भ्रमण पर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयुष सुबह केदार घाट पर गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान आयुष के नाना उपेंद्र सिन्हा ने शोर मचाया। इस पर मौके पर स्वयंसेवी गोताखोर सनी, अजय और राकेश ने जल पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी थाना भेलूपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …