Breaking News

सांसद अफजाल अंसारी पहले खुद करें त्‍याग, फिर दें यदुवंशियों को नसीहत- पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव

शिवकुमार

गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी के बयान पर सपा के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि सांसद अफजाल अंसारी पहले खुद त्‍याग करें फिर यदुवंशियों को नसीहत दें। पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कैबिनेट मंत्री स्‍व. कैलाश यादव के श्रद्धांजलि सभा को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि यादवों ने उन्‍हे दो बार सांसद और कई बार विधायक बनाया है। उन्‍होने कहा कि सपा की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्‍यमंत्री बनाने के लिए यादव समाज हर बलिदान देने को तैयार है। लेकिन सांसद अफजाल अंसारी यह बात कहने वाले कौन होते हैं? सांसद अफजाल अंसारी केवल समाजवादी पार्टी के सांसद हैं, हमारे दल के नेता नही हैं। अखिलेश यादव के आवाज पर हर यादव अपने खून का एक-एक कतरा देने को तैयार है। अफजाल अंसारी की सपा के प्रति निष्‍ठा हमेशा ही संदिग्‍ध रहती है, वह कभी सपा में जाते हैं तो कभी बसपा में जाते हैं तो कभी अपना दल बना लेते हैं। उन्‍होने कहा कि भगवान करें वह स्‍वस्‍थ रहें। उन्‍होने कहा कि कल भी अफजाल अंसारी के प्रति यादव समर्पित था अगर सपा में रहेंगे तो फिर समर्पित रहेगा। उन्‍होने कहा कि पहले अफजाल अंसारी खुद सुधरे फिर दूसरे को सुधारें। मऊ, गाजीपुर के 11 विधानसभा सीट में केवल एक ही विधायक वीरेंद्र यादव यदुवंशी हैं और अंसारी परिवार से एक सांसद और दो विधायक हैं। पहले खुद बलिदान करें फिर दूसरे को नसीहत दें। उन्‍होने कहा कि अफजाल अंसारी कहते हैं कि अब गाना गाने वाला बिरहि‍या भी टिकट दिलाने की बात करेगा तो उनको बता दूं कि पीडीए का नारा आज चला है लेकिन मैं 40 साल पहले अपने बिरहा के माध्‍यम से पीडीए का नारा देते हुए उनको चाइलेंज किया था। जिस समय सवर्णो के खिलाफ किसी की आवाज उठाने की हिम्‍म्‍त नही थी इसी स्‍वाभिमान पर बसपा संस्‍थापक कांशीराम ने हमे एमएलसी बनाया और दो बार मुलायम सिंह यादव ने बनाया। उन्‍होने कहा कि मैं पागल होता तो कांशीराम और मुलायम सिंह ने हमे एमएलसी क्‍यों बनाया? पूर्वांचल में पहली बार किसी एमएलसी का यश भारती सम्‍मान मिला है। इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के स्‍नातकोत्‍तर के पाठ्यक्रम में भी हमारे नाम के सवाल पूछे जाते हैं।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …