Breaking News

गाजीपुर: आमघाट महाकालेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन भव्य कलश यात्रा एवं 16 को विशाल भण्डारे का आयोजन

गाज़ीपुर। 15 फरवरी दिन रविवार  महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर प्रातः 10बजे आमधाट महा कालेश्वर मंदिर पानी टंकी आमघाट से भव्य कलश यात्रा का आरम्भ होकर कोयलाघाट रोड से दादरीघाट पहुँच कर कलश भर कर श्री चित्रगुप्त मंदिर रास्ते से महिला डिग्री कॉलेज होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर कर जलाभिषेक किया जायेगा।तथा शाम मे  3 वजे से  भोले नाथ का रुद्राभिषेक प्रारम्भ होगा। और हवन के बाद प्रसाद वितरण भी होना सुनिश्चित है।16 फरवरी दिन सोमवार को 12 वजे दिन में सुन्दर‌काण्ड प्रारम्भ होगा। एवं सांय 5 बजे से विशाल  भंडारा का आयोजन किया गया है उक्त भंडारे मे अधिक से अधिक संख्या मे श्रद्धांलु पहुँच कर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।उक्त सूचना आयोजक मण्डल के सदस्य ने दी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …