Breaking News

गाजीपुर: सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिसर में महाशिवरात्रि एवं पुलवामा बलिदानियों पर विशेष प्रातःकालीन सभा का हुआ आयोजन

गाजीपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर तथा पुलवामा हमले में अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिसर में एक विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिकता, संस्कार एवं देशभक्ति की भावना का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मैनेजर डॉ प्रीति सिंह एवं प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की प्रस्तुति के.जी. कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा की गई, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने एक बहुत ही मधुर समूह गीत प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय तथा देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत कर  दिया। इसके पश्चात एक जोशीला देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर सभी उपस्थित लोग भावुक और गर्व से भर उठे। साथ ही एक विद्यार्थी द्वारा प्रस्तुत एकल गीत भी सभी को बहुत पसंद आया। अपने संबोधन में मैनेजर महोदया डॉ प्रीति सिंह ने अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। उन्होंने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति सम्मान और सेवा की भावना रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने अपने संबोधन में नन्हे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कार, देशभक्ति और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी अपनाने के लिए संदेश दिए । अंत में उन्होंने विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह, सीसीए कमेटी के कोऑर्डिनेटर श्रेया सिंह, एग्जाम कोऑर्डिनेटर अवनीश कुमार राय, भोली त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, श्वेता पांडे, प्रियंका राय, ऋतंभरा श्रीवास्तव, इंदुकला, अर्चना पांडे समेत सभी शिक्षकों को तथा  कार्यक्रम को सफल बनाने में जुड़े हुए सभी लोगों को  धन्यवाद देकर समापन किया गया। चंदनू तिवारी द्वारा कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा। इस कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय अमित रघुवंशी तथा सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …