Breaking News

गाजीपुर: महाशिवरात्रि पर नंदगंज के मंदिरों एवं शिवालयों में भक्तों ने किया जलाभिषेक‍

गाज़ीपुर। नंदगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर क्षेत्र के शिव मंदिरों और शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर फूल, बेलपत्र, धतूरा, बेर, भांग आदि अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर पहुँचे। श्रद्धालुओं ने पहले गंगा स्नान किया और उसके बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में मेले जैसा दृश्य रहा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल तैनात रहा। शिवरात्रि पर गंगा स्नान को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी मान्यता के तहत सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुँचने लगे।  महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व ने नंदगंज और आसपास के क्षेत्रों में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …