गाजीपुर। विद्यालय में वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, चेयरमैन के. पी. सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, निदेशक प्रवीण कुमार सिंह , निदेशिका स्मिता सिंह, कविता सिंह, शालिनी सिंह, आपरेशनल हेड रवि कुमार श्रीवास्तव, ऐकडेमिक हेड सरोन जालान एवं समस्त कोऑर्डिनेटर्स सहित अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर Sunbeam School Dildarnagar के प्रधानाचार्य दीपक शॉ जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भावनात्मक ड्रामा ने पूरे आयोजन में विशेष रंग भर दिया। गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान, स्नेह और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान कई क्षण अत्यंत भावुक एवं यादगार रहे। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब आदित्य पाठक तथा मिस फेयरवेल का खिताब साम्भवी राय को प्रदान किया गया। प्रतिष्ठित सनबीम आइडियल अवार्ड से श्रेया तिवारी को सम्मानित किया गया। सनबीम एंबेसडर अवार्ड अभिजीत गुप्ता को प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय के 32 विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु ट्रू ब्लू सनबीम अवार्ड से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निदेशक नवीन कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, “विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त पाठशाला है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों में भी अग्रणी हैं। मैं सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे जीवन के हर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने एक साथ नाश्ता एवं भोजन ग्रहण किया तथा आपसी सौहार्द के साथ समारोह का समापन हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….