Breaking News

गाजीपुर: बाबा चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन मंदिर पर 16 फरवरी को आयोजित होगा विराट कुश्‍ती दंगल

गाजीपुर। बाबा चॊमुखनाथ धाम धुवार्जुन परिसर मे महाशिवरांत्री का दो दिवसीय मेले  के प्रथम दिन रविवार को भारी भीङ भाङ रही।मेला के दूसरे दिन 16 फरवरी सोमवार को विराट कुश्ती दंगल दोपहर 12 बजे से आयोजित हॆ जिसका उदघाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव करेगॆ।मेला क्षेत्र मे दुकानों पर भारी भीङ थी ।बाबा चॊमुखनाथ मंदिर का द्वार चारों तरफ होने से इस धाम का नाम चॊमुखनाथ पङा।बताया जाता हॆ कि स्थापित शिवलिंग का मुख चारो तरफ हॆ इसलिए मंदिर का द्वार चारो तरफ बनाया गया हॆ।शिवलिंग जमीन के खुदाई से निकला हॆ जिसके लम्बाई व मोटाई का पता नही चलता हॆ ।खुदाई के समय जमीन से पानी निकलने लगा परन्तु लम्बाई का पता नही चला जिससे उसी स्थान पर मंदिर बनाया गया। बच्चो के लिए झूला,चरखी,आदि खेल कूद आकर्षण का केन्द्र बिन्दू बना रहा।वही दूसरी तरफ खिलॊना,मिठाई की दुकानों पर काफी भीङ रही।सुरक्षा के क्रम मे सॆदपुर ,सादात ,करण्डा तथा भितरी पुलिस चॊकी पुलिस मेला क्षेत्र मे दल बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया ।मेला समिति के अध्यक्ष बेचन राय,पंकज राय,सुधीर पाण्डेय,पुजारी विरेन्द्र गिरि,विनोद राय,अवधेश चॊहान,आशीष राय,मुकेश राम , बबलू राजभर सहित कमेटी के लोग भीङ नियंत्रण करने मे लगे हुए थॆ।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …