गाजीपुर। JEE मेंस 2026 की परीक्षा में गाजीपुर के अक्षय कुमार राय ने 99.21 परसेंटाइल एनटीए नम्बर प्राप्त करके जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। अक्षय के पिता अभय कुमार राय गाजियाबाद में एक प्राइवेट फैक्ट्री में जनरल मैनेजर हैं। अक्षय कुमार राय मूलत: गाजीपुर नगर के बड़ीबाग मुहल्ले के निवासी हैं। अक्षय ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी समाजसेवी और क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कुमार राय ने अक्षय कुमार को इस सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….