Breaking News

गाजीपुर: अंर्तजनपदीय पॉवर लिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

गाजीपुर में 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन कलस्टर ( महिला/पुरुष ) भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता-2026 वाराणसी जोन – वाराणसी का उद्घाटन पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा फीता काटकर किया गया। विभिन्न जनपदों से आई टीमों द्वारा किये गये मार्च पास्ट की सलामी ली गई । महोदय द्वारा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई।  इस प्रतियोगिता में कुल 09 टीमों ने भाग लिया जिनका विवरण निम्नवत है- गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही व आजमगढ़ जनपद की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर समस्त टीमों के कोच, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.09.2026 …