Breaking News

पुणे-गाजीपुर सिटी होली विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल  

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन पुणे से 24 एवं 27 फरवरी तथा 03 एवं 06 मार्च,2026 दिन शुक्रवार एवं मंगलवार को तथा गाजीपुर सिटी से 26 फरवरी तथा 01, 05 एवं 08 मार्च,2026 दिन रविवार एवं वृहस्पतिवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 24 एवं 27 फरवरी तथा 03 एवं 06 मार्च,2026 दिन शुक्रवार एवं मंगलवार को पुणे से 06.40 बजे प्रस्थान कर दौंड कार्ड लाइन से 08.12 बजे, अहिल्यानगर से 09.32 बजे, कोपरगांव से 11.17 बजे, मनमाड से 13.15 बजे, जलगांव से 15.25 बजे, भुसावल से 16.00 बजे, खण्डवा से 19.00 बजे, इटारसी से 21.10 बजे, पिपरिया से 22.12 बजे, नरसिंहपुर से 23.07 बजे, दूसरे दिन मदन महल से 00.45 बजे, कटनी से 02.55 बजे, मैहर से 04.12 बजे, सतना से 06.05 बजे, मानिकपुर से 08.05 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.25 बजे, वाराणसी से 15.40 बजे, जौनपुर से 17.00 बजे तथा औड़िहार से 17.55 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 19.05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी तथा 01, 05 एवं 08 मार्च,2026 दिन रविवार एवं वृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से 04.20 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 05.15 बजे, जौनपुर से 07.05 बजे, वाराणसी से 08.30 बजे, प्रयागराज छिवकी से 13.00 बजे, मानिकपुर से 16.27 बजे, सतना से 07.30 बजे, मैहर से 18.00 बजे, कटनी से 18.55 बजे, मदन महल से 20.30 बजे, नरसिंहपुर से 21.45 बजे, दूसरे दिन पिपरिया से 00.20 बजे, इटारसी से 02.00 बजे, खण्डवा से 04.38 बजे, भुसावल से 06.25 बजे, जलगांव से 06.52 बजे, मनमाड से 09.05 बजे, कोपरगांव से 09.47 बजे, अहिल्या नगर से 12.00 बजे तथा दाैंड कार्ड लाइन से 15.12 बजे छूटकर पुणे 16.20 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में के शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …