Breaking News

गाजीपुर-रौजा पावर हाउस पर सरकारी विद्युत कॉलोनी बनी कूड़ेदान

गाजीपुर। रौजा पावर हाउस पर सरकारी विद्युत कॉलोनी स्थित बाउंड्री वॉल के अंदर फल वाले , चाट वाले, मिठाई वाले दुकानदारों द्वारा सारा कूड़ा गिराया जा रहा है जिससे कॉलोनी के लोगों को संक्रामक बीमारी की संभावना बनी रह रही है साथ ही साथ कूड़े के कारण सरकारी केबल में आग भी लग जा रहा है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है और विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है। जिसके कारण जूनियर इंजीनियर रौजा द्वारा नामजद प्राथमिकी कोतवाली थाना गाजीपुर में दी गई है। साथ ही साथ अवैध रूप से फल का ठेला लगाकर कूड़े  का अंबार लगाने के कारण उनको हटाने की भी मांग जिला प्रशासन से जूनियर इंजीनियर ने की है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …