Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्या परिषद की बैठक सम्‍पन्‍न, लिये गये महत्‍वपूर्ण निर्णय

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्या परिषद  की 40वीं बैठक माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी की अध्यक्षता में अटल भवन बोर्ड रूम में सम्पन्न हुई। बैठक की कार्यसूची कुलसचिव प्रो जय प्रकाश ने प्रस्तुत की। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनका विवरण निम्नवत है: –

  1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समस्त प्रावधानों को प्रभावी करने हेतु वर्ष 2024 में निर्मित बी टेक अध्यादेश के अंतर्गत बी टेक तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के सिलेबस तथा मल्टीपल एंट्री मल्टीपल एग्जिट नीति को मंजूरी मिली।अभी तक मात्र बी टेक प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष का सिलेबस मंजूर था। अगले सत्र से नए अध्यादेश के अंतर्गत तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी जिसके लिए तैयार सिलेबस को मंजूरी मिली।
  2. इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए बी टेक कंप्यूटर साइंस के अतिरिक्त अन्य ब्रांच के विद्यार्थियों को ए आई से परिचित कराने के लिए फंडामेंटल्स ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नामक ऐच्छिक विषय के प्रावधान एवं पाठ्यक्रम को मंजूरी। बी टेक की किसी भी ब्रांच के छात्र तृतीय सेमेस्टर में ऐच्छिक विषय के रूप में यह विषय पढ़ सकेंगे।3. विश्वप्रसिद्ध नानयांग टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर के प्रो लीपो वांग को एम एम एम यू टी के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में फॉरेन फैकल्टी के रूप में नियुक्ति किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रो वांग को अध्यापन के लिए 100 अमेरिकी डॉलर प्रति घंटे का मानदेय भुगतान किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।4. बी टेक ऑर्डिनेंस में वर्णित प्रावधान के अनुसार 27 अर्ह विद्यार्थियों को उनकी JEE Main की रैंक के आधार पर ब्रांच परिवर्तन हेतु चयनित विकल्प को अनुमति प्रदान की गईं। ये 27 छात्र अगले सत्र से अपनी नव चयनित ब्रांच में अध्ययन करेंगे।5. सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागीय विजन एवं मिशन को मंजूरी मिली। पिछली बार विद्या परिषद में मंजूरी नहीं मिल पाई थी। भविष्य की रूपरेखा और कार्ययोजना तैयार करने में मिलती है मदद।6. अन्य संस्थानों में प्रवेश मिल जाने के कारण प्रथम वर्ष के 28 छात्रों ( कंप्यूटर साइंस के 2, इलेक्ट्रॉनिक्स के 6, सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल के 4-4, केमिकल के 5, आई टी के 01, एवं आई ओ टी के 2) का उनके अनुरोध पर प्रवेश निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी। साथ ही द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 4 छात्रों को बार सूचित किए जाने के बाद भी पंजीकरण नहीं कराए जाने के कारण प्रवेश निरस्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। 7. सत्र 2025-2026 में स्नातक में नवप्रवेशित छात्रों तथा सत्र 2025-2026 के सम सेमेस्टर में नवप्रवेशित पी एच डी छात्रों के नामांकन को मंजूरी।8. विद्या परिषद ने सभी विभागों की प्रगति आख्या का अवलोकन किया और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।9. इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा सिलेबस संशोधन हेतु प्रस्तुत प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी।

 

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …