गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय जनपद के पीर नगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर चल रहे कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 का दूसरा मैच आज गाजीपुर-बी और आज़मगढ़ के बीच खेल गया । आज़मगढ़ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए आज़मगढ़ ने धनंजय यादव के नाबाद शतकीय पारी (102 रनों) की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया | गाजीपुर- बी के तरफ से सचिन, प्रखर उपाध्याय व सुनील कुशवाहा ने 1-1 विकेट लिया | 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ग़ाज़ीपुर – बी की टीम मैच के 19वें वद की दूसरी गेंद पर मात्र 115 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी । आज़मगढ़ के तरफ से तमोघन ने सर्वाधिक 4 एवं कुलदीप कृष्णा ने 3 तथा अतुल ने 2 और मनीष सिंह ने 1 विकेट लिया | मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए आज़मगढ़ के धनंजय यादव को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया | आज के मैच में स्मृति राय और सौरभ ने अंपायर, मो० अम्मार, प्रीतम और मनीष ने स्कोरर की भूमिका निभाई |
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….