Breaking News

सनबीम दिलदारनगर एवं गाजीपुर ग्रीन स्‍कूल एक्‍सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्‍मानित

गाजीपुर। सनबीम स्कूल दिलदारनगर एवं गाजीपुर के निदेशक नवीन कुमार सिंह तथा प्रवीण कुमार सिंह  एवं सनबीम दिलदारनगर के प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव तथा सनबीम गाजीपुर की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी को प्रतिष्ठित ग्रीन स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 – इको-एजुकेशन रेवोल्यूशन: इंस्पायरिंग माइंड्स फॉर अ सस्टेनेबल वर्ल्ड से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। यह सम्मान समारोह ज़ेबा इंटरनेशनल एजुकेशन ऑफ स्कॉलरबर्ड्स द्वारा आयोजित किया गया। फेयरफील्ड बाय मैरियट, लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में उन दूरदर्शी शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया, जो शिक्षा के माध्यम से हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आप सब का इको-एजुकेशन और सतत विकास के प्रति समर्पण हमारे समस्त विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है। सनबीम परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई! इको-एजुकेशन और सतत विकास की दिशा में आपका समर्पण हमारे पूरे विद्यालय परिवार को निरंतर प्रेरित करता है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …