Breaking News

गोपीनाथ पीजी कालेज देवली गाजीपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ

गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली, सलामतपुर बहादुरगंज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन सोमवार, 23 फरवरी 2026 को प्राथमिक विद्यालय, देवली में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में समाज सेवा, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हीरामणि चौहान (ग्राम प्रधान देवली) ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्वों का बोध कराया और ‘स्वयं से पहले सेवा’ के मूल मंत्र को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक शिवम त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी यशवंत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मुनव्वर अली (असिस्टेंट प्रोफेसर, उर्दू) के नेतृत्व में कार्यक्रम का कुशल संचालन और आयोजन संपन्न हुआ। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों ने उत्साह और सेवाभाव का परिचय दिया। स्वयंसेविकाओं ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका और नैतिक मूल्यों के महत्व पर भी चर्चा की गई। पूरे आयोजन में छात्र-छात्राओं में उच्च स्तरीय अनुशासन और टीम वर्क देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर डा. गिरिश चंद्र, चन्द्रमणि पांडेय, प्रतिमा पांडेय, डॉ ऋषिकेश तिवारी, रणजीत यादव, चन्द्रेश दूबे, नवनीत सिंह,सौरभ भारद्वाज, अंकित राय, मो जाहिद, गीतांजली यादव, अनिता पाल, देवेंद्र प्रताप तिवारी, श्रृष्टि सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। ग्राम प्रधान हीरा मणि चौहान ने कहा कि, “हमें विश्वास है कि आगामी दिनों में भी सभी छात्राएँ इसी उत्साह और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सहभागिता करेंगी और इस सात दिवसीय शिविर को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …