Breaking News

गाजीपुर: विरोधियों के साजिश में आकर बेबुनियाद खबर चलाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई- भाजपा नेता आनंद सिंह

गाजीपुर। भाजपा नेता और आईडी मेमोरियल ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन आनंद सिंह ने बताया कि कुछ कथित पत्रकार मेरे राजनीतिक विरोधियों से साजिश और षड़यंत्र करके मेरे खिलाफ बेबुनियाद और गलत खबर चला रहे हैं। उन्‍होने कहा कि ऐसे गलत और भ्रामक खबर आगे चली तो उनके खिलाफ मैं कानून का सहारा लूंगा। उन्‍होने कहा कि 75 वर्ष पहले भारत सरकार की एवैक्‍यू संपत्ति को फ्री होल्‍ड करके सन् 1957-58 में करीब 16 बीघा जमीन मेरी दादी राजकुमारी देवी के नाम से रजिस्‍ट्री विभाग गाजीपुर में रजिस्‍टर की गयी थी। तभी से हम लोग काबिज हैं। हमे दस्‍तावेज के हिसाब से निर्माण और बाग-बगीचा लगाने का पूरा हक सरकार ने दिया है। उन्‍होने कहा कि कुछ दिनों से मेरे और मेरे बेटे आदित्‍य सिंह की बढ़ती राजनीतिक लोकप्रियता से विपक्षी घबरा गये हैं और साजिश और षड़यंत्र करके मेरे खिलाफ भ्रामक व गलत प्रचार करा रहे हैं। जिससे कि मेरी राजनैतिक छवि खराब हो। उन्‍होने कहा कि मैने छात्र जीवन से राजनीति शुरु की है और संघर्षो के बदौलत इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मेरे परिवार से कोई सांसद या विधायक नही है लेकिन प्रदेश और देश की राजनीति के गलियारों में आनंद सिंह और आदित्‍य सिंह की एक पहचान है। युवा भाजपा नेता आदित्‍य सिंह ने कहा कि हम स्‍वार्थ और दलाली के लिए राजनीति नही करते हैं। विधायक और सांसद पद के लिए भी कोई सपना नही है। बस सेवार्थ कार्य के लिए मैं राजनीति करता हूं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …