Breaking News

गाजीपुर: छत से गिरकर फर्नीचर व्यवसायी की मौत, शोक की लहर

गाज़ीपुर। रविवार की शाम नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नैसारा निवासी गुरु चरण विश्वकर्मा (56) की छत से गिरने के कारण मृत्यु हो गई। बताया गया कि वह नंदगंज में  घर की छत पर दरवाजा लगा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।गुरु चरण विश्वकर्मा नंदगंज-शादियाबाद रोड पर फर्नीचर की दुकान चलाते थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता थे तथा संघ के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में चोचकपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी, 6 बेटियां और2 बेटा हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …