Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के प्रोफेसर बीके पांडेय बनें अधिष्‍ठाता

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में प्रो बी के पाण्डेय, आचार्य, भौतिकी एवं पदार्थ विज्ञान को अधिष्ठाता विस्तार गतिविधियां एवं पुरातन छात्र संबंध नियुक्त किया गया है। प्रो पांडेय की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष या आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रभावी होगी। अब तक प्रो जय प्रकाश, आचार्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संगणक अनुप्रयोग विभाग अधिष्ठाता के रूप में कार्यरत थे, जिनकी सेवाओं की विश्वविद्यालय द्वारा सराहना की गई है। प्रो पाण्डेय फिलहाल भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष भी हैं जिस पर वे बने रहेंगे। इसके अतिरिक्त, वे छात्र क्रिया कलाप परिषद के अध्यक्ष भी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। प्रो पांडेय अब विश्वविद्यालय की विस्तार योजनाओं, पूर्व छात्र नेटवर्किंग और संसाधन जुटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व करेंगे। अधिष्ठाता के प्रमुख दायित्वों में शामिल हैं:

  1. विश्वविद्यालय की विस्तार और क्षेत्रीय पहुंच प्राथमिकताओं के लिए दूरदर्शी नेतृत्व और योजना प्रदान करना।
  2. पूर्व छात्रों के वैश्विक नेटवर्क का समन्वय, सूचना प्रसार और फीडबैक संग्रहण।
  3. संसाधन जुटाने, दानदाताओं से सहयोग प्राप्त करने और आयकर लाभ संबंधी प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया का प्रबंधन।
  4. विश्वविद्यालय और बाहरी हितधारकों के बीच संबंध मजबूत करना, साथ ही नवीन आउटरीच कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना
  5. छात्र कल्याण, इनोवेशन, सामुदायिक सेवा और इंक्यूबेटरों के सुचारू संचालन से जुड़े कार्य।

उनकी नियुक्ति का आदेश जारी होते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …