Breaking News

रांची-गोरखपुर-रांची वाया वाराणसी,औड़िहार,मऊ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 08629/08630 रांची-गोरखपुर-रांची वाया वाराणसी,औड़िहार,मऊ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन रांची से 02 से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा गोरखपुर से 04 मार्च से 01 अप्रैल, 2026 को प्रत्येक बुधवार को 05 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 08629 राँची-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 02 से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को राँची से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मूरी से 01.25 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 02.55 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं. गोमो से 04.35 बजे, कोडरमा से 05.35 बजे, गया से 07.05 बजे, अनुग्रह नारायण रोड से 07.50 बजे, डेहरी ऑनसोन से 08.10 बजे, सासाराम से 08.28 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से 11.00 बजे, वाराणसी से 12.10 बजे, जौनपुर से 14.10 बजे, औंड़िहार से 15.20 बजे, मऊ से 17.15 बजे, सलेमपुर से 19.07 बजे, भटनी से 19.34 बजे तथा देवरिया सदर से 20.05 बजे छूटकर गोरखपुर 21.30 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या  08630 गोरखपुर-राँची साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 04 मार्च से 01 अप्रैल, 2026 को प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 00.50 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 02.02 बजे, भटनी से 02.40 बजे, सलेमपुर से 02.57 बजे, मऊ से 03.35 बजे, औंड़िहार से 04.47 बजे, जौनपुर से 06.15 बजे, वाराणसी जं. से 08.20 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से 09.30 बजे, सासाराम से 10.37 बजे, डेहरी ऑनसोन से 10.55 बजे, अनुग्रह नारायण रोड से 11.12 बजे, गया से 13.30 बजे, कोडरमा से 14.47 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं. गोमो से 16.25 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 17.50 बजे तथा मूरी से 19.25 बजे छूटकर राँची 20.45 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …