वाराणसी! डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, भंदहा कला, कैथी में मंगलवार को छात्राओं हेतु आयोजित U.N.M.U.T.E. (Uplifting Narratives through Media, Understanding, Technology & Expression) व्याख्यानमाला का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस गाज़ीपुर, वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. विजय यादव द्वारा भगवान धन्वन्तरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।यह कार्यक्रम CFLI/FCIL (Canada Fund for Local Initiatives) के सहयोग से तथा High Commission of Canada के तत्वावधान में विगत तीन माह से संचालित किया जा रहा था। पांच दिवसीय, बीस सत्रीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 50 छात्राओं ने मास्टर ट्रेनर बनने हेतु सहभागिता की।समारोह के मुख्य अतिथि विदुष सक्सेना (ए.सी.पी., साइबर क्राइम, सारनाथ डिवीजन) ने “साइबर फ्रॉड” विषय पर व्याख्यान देते हुए छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) प्रकाश राज सिंह ने की। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, बुकलेट एवं टूलकिट वितरित किए गए। संस्थान के शिक्षकगणों एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….