गाजीपुर! सब मिशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM ) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप (CRM ) योजना अन्तर्गत दिनांक 25 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक चौथी बार कृषि यंत्रों की बुकिंग प्रारम्भ की जा रही है। जनपद के सभी विकासखण्डो में जो लक्ष्य अवशेष रह गये है उनको समाहित करते हुए यह बुकिंग की जायेगी। दिनांक 4 मार्च 2026 तक बुकिंग के उपरान्त दिनांक-05.03.2026 को आटो लाटरी सम्पन्न की जायेगी। जिन कृषि यंत्रो हेतु लक्ष्य से अधिक कृषको द्वारा बुकिंग की गयी है इन कृषि यंत्रो की ई लाटरी दिनांक 06.03.2026 को की जायेगी। आटो लाटरी अथवा ई- लाटरी में चयनित लाभार्थियो को दिनांक-16.03.2026 तक या उससे पूर्व विभागीय पोर्टल दर्शन 2.0 एवं यू०पी० यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर बिल एवं यंत्र की फोटो के साथ अन्य आवश्यक अभिलेख अपलोड कराना आवश्यक होगा। उसके अगले 2 दिन दिनांक-17 एवं 18 मार्च 2026 को सत्यापन एवं डी०बी०टी की कार्यवाही की जायेगी। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने सभी लोगो से अपेक्षा कि है कि दिनांक 25 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक अपनी आवश्यकतानुसार उपलब्ध लक्ष्य के अनुसार बुकिंग कर सकते है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….