Breaking News

नंदगंज बाजार के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरा देख-रेख के अभाव में निष्क्रिय

गाजीपुर। नंदगंज बाजार के प्रमुख तिराहे पर पुलिस एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से बीते वर्ष लगाया गया सीसीटीवी कैमरा इन दिनों देखरेख के अभाव में निष्क्रिय पड़ा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्थापित यह कैमरा नियमित मॉनिटरिंग और रखरखाव के अभाव में बेकार साबित हो रहा है।स्थानीय दुकानदारों के अनुसार बाजार के व्यस्त तिराहों — चोचकपुर तिराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा और शादियाबाद तिराहा — पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में इन स्थानों पर लगा सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण था। कैमरा लगने के बाद क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भाव भी बढ़ा था, किंतु इसके बंद या खराब होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते नजर आ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग के लिए न तो कोई स्थायी व्यवस्था की गई और न ही समय-समय पर इसकी तकनीकी जांच कराई गई।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही कैमरे को दुरुस्त कर नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह बनें भारतीय सेना में अधिकारी

लखनऊ! 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य …