Breaking News

विधायक वीरेंद्र यादव के भगीरथ प्रयास से बाबा गरीब दास शिव मंदिर का 93 लाख की लागत से होगा सुंदरीकरण

गाजीपुर। जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने विधानसभा में सदर विकास खंड गाजीपुर के ग्राम नूरपुर के बाबा गरीब दास शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य का मुद्दा उठाया। जिसपर सभापति के माध्‍यम से विभागीय मंत्री ने बताया कि नूरपुर के बाबा गरीब दास शिव मंदिर के सुंदरीकरण के कार्य की स्‍वीकृति शासनादेश संख्‍या 57/17/2026 41-1-001- सीएन – 2008142-2025 दिनांक 14-1-2026 द्वारा धनराशि 93 लाख 16 हजार की हुई है। इसमे प्रथम किस्‍त के रुप में 69 लाख की धनराशि निर्गत कर दी गयी है। शासन द्वारा उक्‍त परियोजना के लिए कार्यदायी संस्‍था उत्‍तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को नामित किया गया है। इस स्‍वीकृत धनराशि से मल्‍टीपरपज हाल, टॉयलेट ब्‍लाक, सोलर पैनल, स्‍ट्रीट लाइट, आरसीसी बेंच, डस्‍बीन, साइनेजेज पेविंग, समरसेबुल पम्‍प एंड बोरिंग, और हॉर्टिकल्‍चर एंड लैण्‍डस्‍केपिंग का कार्य किया जाना है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …