Breaking News

गाजीपुर: लालसा इंटरनेशनल स्‍कूल के विद्यालय परिसर में धूमधाम के साथ मनाया गया होली पर्व

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्‍कूल के विद्यालय परिसर में अध्यापकगण एवं कर्मचारियों के साथ होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लालसा ग्रुप के चेयरमैन अजय यादव द्वारा समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। सभी को मिठाई वितरित की गई तथा एक-दूसरे को अबीर और गुलाल से तिलक कर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने समस्त स्टाफ को उनके समर्पण एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, रंग और अपनत्व का सुंदर एवं प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …