Breaking News

भाजपा राज में ‘मंदी’ और ‘बंदी’ के सिवा देश के कारोबार को कुछ नहीं हुआ हासिल- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के विरुद्ध एक व्यापारी के परिवार का ये आक्रोशित कथन कि ‘ये हम नहीं हमारी लाशें खड़ी हैं।’ भाजपा नीतियों के खिलाफ है। दरअसल अब समाज का हर वर्ग यह समझने लगा है कि भाजपा केवल चंद अरबपतियों और विशाल कारपोरेट घरानों की हितैषी है और छोटे कारोबारियों को खत्म कर देना चाहती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा इसके लिए बहाना ये बनाती है कि छोटे व्यापारी या दुकानदार टैक्स चोरी करते हैं। आज देशभर के व्यापारी संघ व भाजपा से एक सवाल कर रहे हैं कि ‘जब देश और दुनियाभर के ये बड़े-बड़े व्यापारी नहीं थे तो क्या देश को टैक्स नहीं मिलता था?’ उन्होंने आरोप लगाया कि सच सिर्फ इतना है कि भ्रष्ट भाजपाई सारा व्यापार कुछ ‘महा-मुनाफाखोरों’ के हाथों में दे देना चाहते हैं, जिससे उन्हें अरबों का राजनीतिक और व्यक्तिगत चंदा एकमुश्त मिल सके। उन्होंने कहा है कि ‘कुटिल भाजपाई चाल’ हर व्यापारी और उनके परिवार के लोग समझ गए हैं, क्योंकि काम-कारोबार खत्म होने से उनके पालन-पोषण, जीवन-यापन का सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कारोबार और नौकरी विरोधी गलत नीतियों की वजह से फैली बेकारी-बेरोजगारी के कारण बाजार में मंदी आ गई है और ट्रेड डील के बाद तो बंदी आ ही जाएगी। भाजपा राज में ‘मंदी’ और ‘बंदी’ के सिवा देश के कारोबार को कुछ और हासिल नहीं हुआ है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …