Breaking News

एसआई भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया ईमेल आईडी व वाट्सएप नम्‍बर  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। यदि किसी व्यक्ति को पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग या अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी भय के इसकी सूचना बोर्ड को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ईमेल- satarkta.policeboard@gmail.com व्हाट्सएप नंबर- 9454457951

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …