Breaking News

जनपद न्‍यायाधीश ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, 14 मार्च को लगेगा लोक अदालत

गाजीपुर !  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 10.03.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.03.2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद न्यायालय गाजीपुर के गेट सं0- 1 से धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश द्वारा जागरूकता रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च, 2026 के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू ंिहंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा सम्बंधित विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है।इस अवसर पर  धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, संजय हरी शुक्ला पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गाजीपुर,  अली रजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03 गाजीपुर, शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर,  अभिमन्यू सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एस0सी0/एस0टी0 एक्ट गाजीपुर, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो,  अलख कुमार, स्पेशल जज ई0सी0एक्ट गाजीपुर, नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर व अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, लीड बैंक यू0बी0आई0 व अन्य बैंको के अधिकारीगण एवं राजेन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष व अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर, कृपाशंकर राय जिला शासकीय अधिवक्ता गाजीपुर, विद्वान अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, पराविधिक स्वयं सेवकगण व कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …