गाजीपुर। विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेई संगठन शाखा गाजीपुर द्वारा अंधऊ स्थित संगठन भवन कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेई एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेई संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जी.बी. पटेल तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष आर.एस. कुशवाहा रहे। दोनों अतिथियों ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए तकनीकी दक्षता, समयबद्ध कार्य प्रणाली और पारदर्शिता बेहद आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को कार्य के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जेई संगठन के जनपद अध्यक्ष मिथिलेश यादव के साथ तपस कुमार, एसडीओ अमित राय, सहेंद्र कुमार, शैलेन्द्र ओझा, अंकित गोंड तथा महबूब अहमद सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….