Breaking News

निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश को शासन ने किया बहाल  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विवादों से घिरे रहे आईएएस अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। इसको लेकर नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वह कल यानी 15 मार्च से बहाल माने जाएंगे। बताते चलें कि इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया था। हालांकि, फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जमानियां रामलीला मैदान में निजी स्‍कूली वाहनों और बेतरतीब पार्किंग के कारण राहगीरों को परेशानी

गाजीपुर। जमानियां तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में विशेष रूप से निजी स्कूलों के वाहनों …