Breaking News

डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर में शिक्षकों की भर्ती: गाजीपुर में 15 मार्च को साक्षात्कार

गाजीपुर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डालिम्स सनबीम स्कूल, लट्ठुदीह, गांधीनगर, गाजीपुर द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य एवं प्रतिभाशाली शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में मदर टीचर, PRT (सभी विषय), TGT (English, SST), PGT (English, Business Studies, Banking, Physics), एकेडमिक कॉर्डिनेटर, इवेंट इंचार्ज के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को CBSE मानकों के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शिवलोक मैरिज हाल, महिला डिग्री कॉलेज के पास, आमघाट, गाजीपुर में किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल अनिवार्य है। इसके अलावा विद्यालय की ओर से गाजीपुर शहर से दैनिक परिवहन सुविधा तथा इनहाउस आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7234990011, 7706990011, 7235990011 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने योग्य एवं उत्साही शिक्षकों से इस अवसर का लाभ उठाने और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने की अपील की है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में 28-29 अक्टूबर को संभावित है चक्रवाती बरसात और तूफान, फसलो के बचाव के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने अवगत कराया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ …